हाथरस । मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने बच्चों को प्रमाणपत्र, मेडल्स व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। बच्चों को यह प्रमाणपत्र, मेडल्स व शील्ड उत्कृष्ट कार्यों के लिये सर्च फाउंडेशन संस्था द्वारा प्रदान किये गये हैं। यह संस्था प्रख्यात कवि डा. सर्वेश अस्थाना द्वारा सृजित है। जो गरीब, निराश्रित व असहाय बच्चों की सहायता करती है। लाॅर्ड कृष्णा के बच्चों ने हाशिए पर पहुंच चुके बच्चों को परोक्ष रूप से मदद पहुंचाने के प्रयोजनार्थ उक्त संस्था का सराहनीय रूप से आर्थिक सहयोग किया।
प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुये कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामथ्र्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करे। इस अवसर पर लवकेश सेठ, लक्ष्मी शर्मा, पूजा भाटिया, अरविन्द पाठक, विपिन शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।