हाथरस। पुलिस कप्तान डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद भर में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। जहां जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन चैकिंग कराई, और लोगों के चालान, वाहन, जुर्माना बसूला। अचानक चैराहों पर वाहन चैकिंग से हड़कम्प मच गया और वाहन चालक अपनी अपनी बाइकों को पुलिस की नजर से बचते नजर आये। लगातार बढती लूट व चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को वाहन चैकिंग कराने के निर्देश दिये। जहां कोतवाली पुलिस ने तालाब चैराहे पर कड़ी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चैकिंग कराई गई। थाना गेट पुलिस ने अलीगढ रोड़ स्थित मंण्डी समिति के पास चैकिंग कराई गई।
हाथरस- जनपद भर में वाहन चैकिंग से वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।