हाथरस। मुरसान गेट रोड की उखडी पडी सडक को लेकर आज क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा सडक पर फूट पडा और विजयनगर चैराहा पर जाम लगाकर पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की और हायतौबा भी की।
मुरसान गेट की सडक जहां काफी दिनों से उखडी पडी है वहीं सडक में ऊंचे नीचे गढ्ढे हो जाने से वाहनों का निकलना तो दूर पैदल यात्री व साइकिल सवार भी परेशान हैं और लोग आयेदिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं जबकि दुकानों व घरों में भारी धूल जम गई है और लोग धूल खा-खाकर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उक्त सडक का निर्माण हेतु टेण्डर पास हो जाने के बाद अभी तक सडक का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है और क्षेत्रीय जनता में भारी गुस्सा व आक्रोश है।
सडक निर्माण न होने से दुखी जनता ने आज विजयनगर चैराहा पर जाम लगा दिया और पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंककर जमकर हायतौबा की तथा चेतावनी भी दी अगर सडक का शीघ्र ही निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो उग्र आन्दोलन होगा। जाम के दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।