हाथरस। वाटर वक्र्स विद्युत स्टेशन से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार बीती रात्रि को अचानक टूटकर एलटी लाइन पर गिन जाने से वाटर वक्र्स स्थित पालिका के 6 ट्यूबैलों की पानी सप्लाई जहां ध्वस्त हो गई है वहीं अब लगभग एक हफ्ते तक शहर व मेला में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। उक्त घटना के बाद से शहर में विद्युत कटौती भी चरम पर है।
वाटर वक्र्स मैदान में बने विद्युत स्टेशन से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार बीती रात्रि को नगर पालिका के जलकल विभाग से जा रही एलटी लाइन पर टूटकर गिर जाने से जहां धमाकेदार फाॅल्ट हो गया वहीं नगर पालिका के जलकल प्रांगण में लगे 6 ट्यूबैलों से पेयजल आपूर्ति भी ठप्प हो गई है और लाखों रूपये कीमत के उपकरण फुक गये हैं। उपकरण फुक जाने से शहर व मेला क्षेत्र में होने वाली पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भंग हो गई है और एक हफ्ते तक ऐसा ही रहने की उम्मीद है।
नगर पालिका के जलकल अभियंता नंदकिशोर ने बताया है कि लाखों रूपये कीमत के उपकरण जलकर खाक हो गये हैं। उन्होंने बताया कि जलकल प्रांगण में पेयजल सप्लाई हेतु 6 ट्यूबैल, 4 पम्पिंग स्टेशन हैं तथा वह मरम्मत का कार्य करा रहे हैं लेकिन कल तक एक ही ट्यूबैल चालू हो पायेगा। ईओ लखनऊ में हैं फिर भी ठीक कराने की कोशिश कर रहे हैं। जेई के मुताबिक शहर में सुबह-शाम होने वाली पेयजल आपूर्ति लगभग एक सप्ताह तक ठप्प रह सकती है। साथ ही मेला में भी पानी सप्लाई बंद हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।