Top News

हाथरस- रति का नगला के पास बाइकों में भिड़न्त में सिपाही सहित तीन घायल, एक रैफर

हाथरस। कैदी को बाइक पर बिठाकर एटा से कोर्ट में तारीख कर लौट रहे सिपाही व आरोपी व एक दूसरे बाइक सवार की बाइकों में आमने-सामने से भिडन्त हो जाने पर 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कोतवाली इगलास का एक सिपाही जितेन्द्र आज एक आरोपी सत्यपाल पुत्र हरपाल निवासी गांव गुरसैना इगलास को आज एटा से कोर्ट में तारीख कराकर बाइक पर लेकर आ रहा था जबकि सिकन्द्राराऊ के गांव बसई बाबस निवासी संतोष पुत्र गोपीचन्द्र बाजार करने जा रहा था और दोनों की बाइकों में रति का नगला के पास भिडन्त हो जाने से उक्त तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये तथा इन तीनों को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से संतोष को गम्भीर हालत में उपचार हेतु अलीगढ रैफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने