Top News

सिकन्दराराव में बाइक सवार बदमाशों ने फीस जमा करने जा रही छात्रा से 40 हजार लूटे, कोतवाली क्षेत्र सिकन्दराराव में बैखौफ अपराधियों के होंसले दिन प्रतिदिन हो रहे हैं बुलन्द

हाथरस (संदीप पुण्ढीर) । कोतवाली क्षेत्र सिकन्दराराव में अपराधियों के होंसले दिन प्रतिदिन बुलन्द होते जा रहे हैं और वह बैखौफ होर एक के वाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बुधवार को सिकन्दराराऊ तहसील के सामने से दिनदहाडे बाइक सवार बैखौफ बदमाश  काजेल की फीस जमा करने जा रही छात्रा से 40 हजार रूपये लूटकर ले गये। रोती विलखती छात्रा कोतवाली पंहुची और उसने पुलिस कोअपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर छानवीन शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकन्दराराव के मौहल्ला नौखेल निवासी बीटीसी की छात्रा हिना अख्तर पुत्री मौहम्मद अख्तर बुधवार को स्टेट बैंक से 40 हजार रूपये निकालकर नगर के एपीएस कालेज में बीटीसी की फीस जमा करने जा रही थी। जैसे ही वह अलीगढ रोड पर तहसील के पास पंहुची तो काले रंग की बाइक पर सवार 2 बदमाश आये और तंमचा दिखाकर उससे 40 हजार रूपये लूटकर भाग गये। छात्रा रोती विलखती कोतवाली पंहुची और पुलिस को उसने अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। कोतवाली प्रभारी गंगाप्रसाद यादव फौरन पुलिस बल को लेकर घटना स्थल पर पंहुचे और घटना की छानवीन करने में जुट गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने