Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- इण्डिया शाइनिंग मिशन कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन, इण्डिया शाइनिंग मिशन की सिकन्द्राराऊ में टीम गठित

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। टीम इण्डिया शाइनिंग मिशन सिकन्द्राराऊ ने स्थानींय पुराने डाकघर के निकट कार्यालय खोला। जिसका उद्घाटन मिशन के प्रदेश अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। तथा मिशन प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मिशन का उद्देश्य प्रत्येक रविवार को क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाना है।
इण्डिया शाइनिंग मिशन ने अपना कार्यालय खोला। जिसका उद्घाटन हाथरस से आये मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मुनी सिसोदिया ने फीता काटकर तथा द्वीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें मुनी सिसोदिया का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुनी सिसोदिया ने की। तथा संचालन पंकज यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष मुनी सिसोदिया ने कहा कि सिकन्द्राराऊ क्षेत्र में गन्दगी जैसे हालात बढ़ते जा रहे हैं। इसलिये शहर में प्रत्येक रविवार को मिशन की टीम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। जिसके लिये हम सभी को एकजुट होकर शहर में कार्य करना होगा। जिससे गन्दगी जैसी समस्या से आसानी से निपटा जा सके।
      मुख्य रूप से ऋषि सिसोदिया, आकाश सिसोदिया, वरूण प्रताप, टिंकू राज, अमन गुप्ता, ज्ञानी सिसोदिया, प्रदीप यादव, कमलेश कुमार, बाॅबी यादव, रमकेश यादव, सचिन यादव, अर्जुन चैहान, नरेन्द्र आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने