Top News

हाथरस- जिले भर में बुखार का प्रकोप बरकार, स्वास्थ्य महकमा सो रहा कुंभ कर्णी नींद, डेंगू व चिकिनगुनिया के रोक थाम के संसाधन नही

हाथरस। जिले भर में बुखार का प्रकोप बरकरार है। लगातार मौतें हो रही है। देहात में झोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिकों पर भी मरीजों की भारी भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल वायरल फीवर पीड़ितों से भरा पड़ा है। रोग पर काबू पाने का कारगर इंतजाम नदारद है। लोग परेशान है, क्योकि बुखार ने छोटे से लेकर बड़े तक को तोड़कर रख दिया है। जिले के हर घर में बुखार पीड़ित मरीज मिलेगें। कई परिवारों में तो सबके सब चपेट में है। तेज बुखार के साथ हडडियांे में दर्द और उल्टी आदि की शिकायतें मिल रही है। बुखार के कारण जिले के कुछ हिस्सों में कई मौतें हो चुकी है। जिले के सबसे ज्यादा रोगी आगरा व अलीगढ में अपना उपचार करा रहे है। जिला मुख्यालय से भी गांवों में टीमों को भेजे जाने की मांग की जा रही है। जिला मुख्यालय से लेकर यदि देहातों के अस्पतालों पर नजर डाली जाए तो वहां पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग जाती है। चिकित्सकों पर भारी दबाव रहता है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों का भारी दबाव बन रहा है। सीएमओं डा. रामवीर सिंह की माने तो उन्होने हसायन, सिकन्द्रराराऊ व सादाबाद क्षेत्र में डाक्टरों की टीम लगा रखी है। लगातार कैम्प लगाकर मरीजों का परीक्षण कर उन्हे दवा आदि का वितरण कराया जा रहा है। स्लाइड भी लगाकर बनवाई जा रही है। उन्होने लोगों से घरों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने व गंदा पानी एकत्रित न होने देने पर जोर दिया है, ताकि मच्छर पैदा न हो सके और बुखार पर निकट के ही अस्पताल में जाकर तत्काल ही उपचार कराने की बात भी कही है।
फाॅगिंग न कराई तो होगा घेराव...
शहर में बुखार का प्रकाप है। पीड़ितों की घर-घर चारपायी बिछी हुई है। पालिका में दो-दो फाॅगिंग मशीनें होने के बाद भी आज तक फाॅगिंग नही करायी जा सकी है। पालिका के सभासद कमल कुमार कर्दम व मनोनीत सभासद असलम बेग ने कहा है कि पालिका के अधिकारी कंुभरणी नींद में सोय हुये है। एक भी वार्ड में फाॅंिगग नही कराई गई है। दो माह से बीमारी का प्रकोप है लेकिन मुख्य सेनेटरी इस्पेथ्टर व ईओ इस ध्यान नही दे रहे है। उन्होने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अन्दर फाॅंिगग नही कराई तो सभासद दोनों अधिकारियों का घेराव करने के लिये बाध्य होगें।
इनकी सूनों
बुखार एक वायरल है जो कि गन्दगी व साफ-सफाई होने के कारण बीमारियां फैल रही है जिसके कारण बुखार आदि बीमारियां पैदा हो रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने