हाथरस। उ.प्र. में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में मिशन फतह के लिए एवं सत्तासीन सपा सरकार व केन्द्र की भाजपा सरकार तथा पिछली बसपा सरकार के कारनामों को उजागर करने के लिए पूरे उ.प्र. में निकाली जा रही यात्रा 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के आज हाथरस आगमन पर यात्रा में जहां कांग्रेसियों की भीड उमड पडी वहीं उ.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद सिनेस्टार राज बब्बर के नहीं आने से कांग्रेसी ही नहीं आमजन भी मायूस दिखे।
27 साल यूपी बेहाल यात्रा जनपद मथुरा से होती हुई आज दोपहर हाथरस जिले में कंचना फाटक मुरसान से प्रवेश किया और वहां पर यात्रा का स्वागत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। यात्रा बस में उ.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष सिनेस्टार राज बब्बर व उ.प्र. प्रभारी मौ. गुलाम नवी आजाद तो नहीं थे लेकिन यात्रा का नेतृत्व उ.प्र. समन्वय समिति के चेयरमैन व सांसद प्रमोद तिवारी व एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष पी.एल. पूनिया कर रहे थे। बस में उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, सतीश शर्मा, उपेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव रणवीर पाण्डव, प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी संजीव शर्मा, नरेन्द्र राठी, अमिताभ लवानियां के अलावा पूर्व मंत्री कु. जावेद अली, कांग्रेसी राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन, जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित, शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य सवार थे।
27 साल यूपी बेहाल यात्रा का कस्बा मुरसान में स्वागत के बाद हाथरस में ओढपुरा तिराहे पर आगमन पर उ.प्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं हाथरस विधानसभा क्षेत्र से युवा व तेज तर्रार जुझारू आवेदक प्रत्याशी अनुज कुमार संत के नेतृत्व में जहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया वहीं अम्बेडकर पार्क में प्रमोद तिवारी व पी.एल. पूनिया ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत युवा नेता अनुज कुमार संत के बौहरेवाली देवी मंदिर के पास स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा किया गया और प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर अनुज कुमार संत द्वारा किये गये जोरदार स्वागत के लिए शाबाशी देते हुए धन्यवाद दिया और पीठ ठोंकी।
यात्रा का शहर भर में इगलास अड्डा, मधुगढी, तालाब चैराहा, रामलीला मैदान, क्रांति चैक, कमला बाजार, गुडिहाई बाजार, सर्राफा बाजार, लोहट बाजार, चूना वाला डण्डा, अल्लादीया की बिल्डिंग, आगरा रोड आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया और उक्त दोनों नेताओं ने बस के गेट पर ही खडे होकर लोगों का स्वागत स्वीकारा और अभिवादन किया। यात्रा डीआरबी तिराहा पर पहुंची जहां पर राधा कृष्ण कृपा भवन में सभा आयोजित हुई तथा सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उतनी भीड नहीं थी जितनी कुर्सियां लगवाई गई थीं।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष पी.एल. पूनिया ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल नारा नहीं है। 27 साल में कैसी-कैसी सरकारें आयीं और पहले कांग्रेस सरकार कैसी रही। उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेस सरकारों के शासन में प्रदेश का विकास नहीं हुआ और ना ही लोगों का भला हुआ और अगर भला हुआ है तो सिर्फ चन्द लोगों का जो सत्ता में रहे और इनकी ही सम्पत्ति बढी है।
श्री पूनिया ने विपक्षी सपा, बसपा व भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन दलों के लोगों का काम सत्ता का दुरूपयोग कर अवैध धन अर्जन, गुण्डागर्दी करना, थानों पर कब्जा, गरीबों का शोषण-उत्पीडन, अवैध कब्जा करना रहा है। कांग्रेस व गैर कांग्रेस सरकारों में सोच व सिद्धान्तों का फर्क है। कांग्रेस में बिना स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि गरीबों, किसानों, मजदूरों व आमजनों के लिये जिनकले हुए हैं।
श्री पूनिया ने सपा में कलह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा में घमासान स्वार्थ के लिये हैं। राहुल लोगों के बीच जा रहे हैं जबकि अन्य दलों के लोग पैसा बटोरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी की वजह से देश आजाद हुआ लेकिन कुछ लोग अपने आप को राष्ट्र भक्त कहते हैं जबकि आजादी की लडाई के दौरान हिन्दू महासभा व आरएसएस में अंग्रेजों का साथ था और अब राष्ट्र भक्त बनते हैं। भारत को 21 वीं सदी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पहुंचाया और कांग्रेस सरकार ने जन सूचना, शिक्षा, भोजन, भूमि का अधिकार आदि दिये हैं।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने मंच पर आते ही केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए मोदी की स्टाइल में लोगों से पूछा कि खातों में 15-15 लाख आये कि नहीं। श्री तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झूंठे जुगले पेश कर झूंठे वायदे कर जनता को गुमराह कर वोट हथिया लिया और सत्ता में आ गये। मोदी जब से पीएम बने हैं तभी से देश में आपदायें आ रही हैं कभी बाढ़ तो कभी सूखा। उन्होंने कहा कि महंगाई कहां से पहुंच गई है आम आदमी को दाल रोटी खाना भी नहीं खा पा रहा है। दाल के सपने हो गये हैं जबकि अन्तर्राष्ट्रीय तेल कीमतों के आधार पर पेट्रोल 35-40 रूपये व डीजल करीब 30 रूपये लीटर होना चाहिए।
श्री तिवारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अब तक सबसे असफल सरकार है तथा आगामी उ.प्र. के चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। उन्होंने जनता से कांग्रेस को चुनने की अपील की। सभा का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश शर्मा व शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा किया गया।
यात्रा का जोरदार स्वागत करने वालों में अनुज कुमार संत, ललतेश गुप्ता, योगेश कुमार ओके, डा. मुकेश चन्द्रा, राजेश राज जीवन, सत्यप्रकाश रंगीला, शरद उपाध्याय नन्दा, शशांक पचैरी, राजपाल सिंह पूनिया, जगतवर्ती पाठक, अभिषेक श्रोती, धीरेन्द्र सिंह, राजाराम सुमन, आर.के. राजू, कपिल नरूला, नवल नरूला, श्रीमती बीना गुप्ता, विनोद कर्दम, रामब्रज सिंह एड., सत्यवीर सिंह गुर्जर, भगवती पौरूष एड., रिषी कौशिक, कन्हैयालाल पुलन्द, कृपेन्द्र सिंह, आशु कवि अनिल बौहरे, कृष्णकांत ब्रह्मचारी, गुलाब सिंह आदि तमाम लोग थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।