Top News

हाथरस- 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के हाथरस आगमन पर काग्रेंस के कार्यक्रम में कई नेताओं की जेब साफ

हाथरस। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के आज हाथरस आगमन पर जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने नेताओं के स्वागत व अभिवादन में मशमूल थे वहीं भीड में शामिल जेबकट कई कांग्रेसी नेताओं से रूपये व मोबाइल पार कर ले गये।
भीड के दौरान जेबकट युवा कांग्रेस नेता अनुज कुमार संत का पर्स जिसमें उनके 2 एटीएम कार्ड, पैनकार्ड, आधार कार्ड के साथ 5 हजार रूपये, सत्यवीर गुर्जर की जेब से 11 सौ 65 रूपये, कृष्णकांत ब्रह्मचारी का मोबाइल तथा वरिष्ठ नेता शरद उपाध्याय नन्दा की जेब से नगदी व मोबाइल पार कर ले गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने