Top News

हाथरस/सासनी- गांव रूदायन रोड़ पर मिली लाश हुई शिनाख्त, पैकवाडा़ की निकली महिला, मृतक के परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप, तहरीर दी

हाथरस/सासनी । जसराना मार्ग पर गांव रुदायन के जंगलों के बीच गत दिवस सड़क पर लगभग तीस वर्षीय महिला का चेहरा कुचला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी और पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा आज समाचार पत्रों के माध्यम से मृतका की शिनाख्त कर ली गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदायन की ओर से जसराना को दौड़ लगाने जा रहे युवकों को गत दिवस तडके सुबह एक महिला का शव दिखाई दिया। जिसे देखकर युवकों की चीख निकल गई। युवकों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे तथा जंगलों को जा रहे लोग एकत्र हो गये। सुबह के अंधेरे में तो कुछ दिखाई नहीं दिया मगर सूर्योदय के साथ ही लोगों को सड़क पर पड़ी महिला का मुंह कुचला हुआ शव दिखाई देने लगा। यह खबर आस-पास के गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। शव की पहचान करने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी शव को काफी देर तक पहचान के लिए रखा मगर शिनाख्त न होने पर महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा पुलिस मामले की जांच में जुट गई तथा महिला के शव के कपड़े अस्त-व्यस्त होने के कारण लोग अंदाजा लगा रहे थे कि महिला की पहले हत्या की गई हो और पहचान मिटाने को महिला के शव का मुंह किसी वाहन से कुचल दिया था। शव को वाहन से सड़क पर पटकने के दौरान कपड़े शरीर पर अस्त-व्यस्त हो गये हों।
उक्त महिला की खबर जब आज सुबह लोगों ने समाचार पत्रों में पढी तो थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफरावाद लाढपुर के लोग थाने पहुंचे और मृतका के शव व कपडों को देखकर उसकी शिनाख्त श्रीमती पूजा पुत्री सत्यदेव के रूप में की गई तथा इस दौरान मृतका के पिता सत्यदेव ने बताया कि मृतका पूजा की शादी थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव पैकवाडा निवासी दीपक उर्फ छोटे पुत्र रघुवीर से की थी। पिता सत्यदेव का आरोप है कि मृतका पूजा को उसका पति अपने साथ ढंग से नहीं रखता था और आयेदिन उसके साथ मारपीट करता था तथा इसके कई महिलाओं के साथ अवैध सम्बंध भी हैं जिस कारण पूजा अधिकांश उनके ही पास गांव में रहती थी। उनका आरोप है कि गत दिन रात्रि को पति दीपक पूजा को गांव से बुलाकर लाया था और रात तक अपने गांव न पहुंचने पर इसके पडोस में ही रहने वाली उनके गांव की ही लडकी गुडिया पत्नी दिनेश से फोन कर पूछा तो उसने उनके न पहुंचने के बारे में बताया और पूजा व उसके पति के फोन भी बंद आ रहे थे और आज सुबह अखबारों में उसकी मौत हो जाने की खबर मिली।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु मृतका पूजा के भाई हरिओम पुत्र सत्यवीर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने