सादाबाद/हाथरस। अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रही महिला बीती रात्रि को आगरा रोड पर गाय से टकराकर बाइक से गिर जाने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बेदई निवासी श्यामबाबू बीती रात्रि को अपनी करीब 36 वर्षीय पत्नी श्रीमती राजेश को अपनी बाइक पर बिठाकर आगरा से अपने गांव लौट रहा था तभी रास्ते में आगरा-अलीगढ रोड स्थित गांव गुरसौटी पर अचानक एक गाय आ जाने से महिला के पैर उससे टकरा गये और वह वहीं पर बाइक से गिर पडी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।
महिला को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी लाया गया तदुपरांत बागला अस्पताल हाथरस भेजा गया लेकिन उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।