हाथरस- थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला नरी में खेत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, गर्भवती महिला के मारी पेट में लात, हालात बिगड़ी

हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला नरी में खेत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी जहां एक पक्ष से दो महिलायें घायल हो गयी जिन्हे पुलिस द्वारा जिला अस्पताल के लिये उपचार हेतु भिवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला नरी में खेत पर कब्जा करने के मामले में दूसरी पक्ष के लोगों ने महिलाओं से मारपीट कर दी जिसमें एक गर्भवती महिला के पेट में लात मारने से उनकी हालात बिगड़ गई। और घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच गई जहां पुलिस ने मामले को शान्त कराते हुये घायल महिला को हाथरस जिला अस्पताल के लिये उपचार हेतु भिवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। मामले में घायल कमला देवी पत्नी शेषपाल, गंगा देवी पत्नी राजबहादुर निवासीगण नगला नरी थाना हसायन घायल हो गयी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1