हाथरस/हसायन- रति का नगला के पास बाइक सवार मैक्स ने रौंदा, दर्दनाक मौत

हसायन। कस्बा हाथरस जंक्शन से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार युवक को बीती रात्रि को सामने से एक मैक्स लोडर गाडी ने रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी करीब 40 वर्षीय चन्द्रशेखर पुत्र वीरेश्वर पाल बीती रात्रि को अपनी बाइक द्वारा कस्बा हाथरस जंक्शन से अपने गांव लौट रहा था तभी रति का नगला के पास सामने से तेज गति में आती एक मैक्स लोडर गाडी ने उसे रौंद दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से उसे अलीगढ रैफर कर दिया जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने गाडी को पकड लिया है लेकिन चालक फरार है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1