हाथरस। बृज क्षेत्र के लक्खी मेले में जादू बिखेरेगें नये-नये झूले यहां विभिन्न जनपदों से कई झूले वैराइटी-शो का आना शुरू हो गया है। साथ ही श्री दाऊजी महाराज मदिंर पर रंगाई पुताई कार्य भी लगभग भूरा हो चुका है। मेला रिसीवर में तैनात होने वाली पीएससी कम्पनी को शहर की धर्मशाला में रखा गया है। वही मेला कोतवाली की तैयारी भी शुरू हो गई है। विभिन्न समाजों के लगने वाले शिविर को भी सजाना शुरू कर दिया है। मेला ठेकेदार ने बताया कि मेले में आज-कल में सर्कस आने की तैयारी चल रही है। जो कि मेले का आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इस बार दाऊजी महाराज मदिंर परिसर में नई लाइटों से एक अलग रोशनी देखने को मिलेगी। मेले में लाइटों व टैन्टों का लगना भी शुरू हो चुका है।
हाथरस- बृज क्षेत्र के लक्खी मेले में जादू बिखेरेगें विभिन्न जनपदों से नये-नये झूले, सर्कस व वैराइटी-शो का आना शुरू
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।