हाथरस/सिकन्दराराव (संदीप पुण्ढीर) । नगर के एक नर्सिंग होम में कार्यरत किशोरी से हुयी मारपीट के मामले में आज रविवार को पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफतार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया तो मामले की गम्भीरता को भांपते हुये उपजिलाधिकारी ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया और उक्त आरोपी बिलाल कुरेशी कोजेल भिजवा दिया। उपजिलाधिकारी के इस निर्णय से जहां पीडिता के दिल को तसल्ली मिली है तो वहीं नगर के लोगों की जुवान पर भी एसडीएम महोदय की कार्यवाही की काफी प्रशन्सा की जा रही है। आपको बता दें कि सिकन्दराराव नगर के जीटी रोड पर स्थित अफीराह नर्सिग होम में कार्यरत एक किशोरी रीता चैहान (काल्पनिक नाम) के साथ बीते रविवार को बिलाल कुरैशी नामक एक दंबग व्यक्ति ने केवल इस बात को लेकर गाली गलौज करते हुये बेरहमी से मारपीट कर डाली थी कि उसने व्यक्ति को दवा लेने के लिए नम्बर से जाने का आग्रह कर दिया था। इस बात से आग बबूला होते हुये उक्त व्यक्ति ने आव देखा ने ताव और किशोरी से गन्दी- गन्दी गालियों की बोछार शुरू कर दी थी। किशोरी द्वारा जब व्यक्ति को उम्र का लिहाज करते हुये कहा गया कि वह लडकी हैअतः आप मर्यादा में रहे। फिर क्या था दंबग व्यक्ति नेआपा खो दिया और सारी मर्यादाओं को लांघते हुये उस अवला किशोरी पर अपनी पूरी मर्दानगी दिखा डाली थी और उसके साथ लात घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर उसेघायल कर दिया था। सासंद प्रतिनिधि विवेकशील राघव नेकोतवाली प्रशासन को आरोपी की गिरफतारी 24 घंटे में न करने पर सडक पर उतकर आन्दोलन करने की चेतावनी दी थी। आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज देने की कार्यवाही के बाद सांसद प्रतिनिधि विवेकशील राघव ने कहा कि बच्ची के साथ हुयी मारपीट की घटना में आरोपी की गिरफतारी से प्रशासनिक सजगता का परिचय मिला है। कार्यवाही संतोषजनक है। इससे समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है वहीं इस प्रकार के अराजक तत्वों में कानून का भय बना रहता है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नही होती। इस कार्यवाही के लिये हम प्रशासन के आभारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।