हाथरस- तेरे जीवन में खुशियां तमाम आयेगी, लेलें मां की दुआयें तेरे काम आयेगी..., रेवती मईया के मेले में हुआ एक शाम रेवती मईया के नाम कार्यक्रम

हाथरस। सोमवार को रेवती मईया के मेले में एक शाम रेवती मईया के नाम का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभांरभ जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी रेवती मईया के महाकुंभ के मेले में सोमवार की शाम विशाल कार्यक्रम एक शाम रेवती मईया के नाम का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भक्तों ने मईया के भंजनों पर जमकर झूमें और भंजनों का आनन्द लिया, इस मौके पर शिवशंकर व गौरा पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकी के आलवा अन्य झांकियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन भजनों पर झूमे भक्त शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ, राधा देख रही किसी ने मेरा श्याम देखा। आदि भंजनों पर जमकर झूमे और एक शाम रेवती मईया के नाम के कार्यक्रम का आनन्द लिया। इस मौके पर अतुल आधीवाल एड0, महेश वर्मा, अजय वर्मा, सतीश पहलवान, मुकेश गुप्ता, बाके बिहारी आदि लोग मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1