Top News

हाथरस- डीएम ने तहसील दिवस में श्रमिकों को बांटी साइकिल

हाथरस।  जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उ0प्र0भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजना के तहत आज तहसील सादाबाद के 51 निर्माण श्रमिकों को निःशुल्क साईकिल प्रदान कर लाभांवित किया।
मंगलवार को सादाबाद में तहसील दिवस आयोजन के दौरान जिलाधिकारी ने उ0प्र0भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजना के अंर्तगत तहसील सादाबाद के पा़़त्र एवं पंजीकृत पचास निर्माण श्रमिकों को निःशुल्क साईकिल प्रदान कर लाभांवित किया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सादाबाद के श्रमिक यादराम निवासी तंगीसा, राजकुुमार निवासी अरौठ, प्रेम सिंह निवासी बासदत्ता, रजनी निवासी कूपा खुर्द, शेर मुहम्मद और नदीम खाॅ निवासी मढापिथू सहित 51 श्रमिकों को निःशुल्क साईकिल प्रदान कर उनके सुखी और स्वस्थ्य जीवन के लिये शुभकामना दीं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा0 अजयपाल शर्मा, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह भी मौजूद थे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मथुरा प्रसाद गुप्ता ने इस मौके पर उ0प्र0भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजना के बारे में जानकारी दी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने