हाथरस। सादाबाद में आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज 182 प्रार्थना पत्रों मंे से 46 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाई गई। डीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये शासन एवं प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त की और जोर देकर अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्रीय जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम द्वारा दिव्यांगों की जांच करके जारी किये गये 45 विकलांग प्रमाणपत्र डीएम द्वारा दिव्यांगों को प्रदान किये गये। एक शिकायती मामले में जमीन का बैनामा होने के बाबजूद एक साल तक खतौनी में नाम दर्ज न करने के आरोप में डीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो भगवान सिंह को निलम्बित करने के लिये एसडीएम को निर्देश दिये।
आज सादाबाद में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने एसपी डा0 अजयपाल शर्मा, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की। डीएम ने जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाकर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारित करके एसडीएम को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने और निस्तारण के बारे में शिकायतकर्ता को भी लिखित रूप में सूचित करने के बारे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा विगत तहसील दिवसों के 70 निस्तारित मामलों की गुणवत्ता का सत्यापन करने के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन पर शिकायतकत्र्ताओं से पूॅछताछ करके शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बारे मंे तस्दीक की गई।
कार्यक्रम के दौरान डीएम, एसपी और सीडीओ ने कौशल विकास मिशन के अंर्तगत तीन माह का कम्प्यूटर का प्रशिक्षण करने वाले 11 प्रशिक्षणार्थियों गुल पाशा खान,कु0 जेनू गोला, शबनम खातून, रूचि अग्रवाल,वैभव अग्रवाल, नितिन कुमार, जय कुमार, अजीत सिंह, निर्मल दीक्षित, अमित कुमार तथा जितेन्द्र कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिये आशीर्वाद दिया।
तहसील दिवस में सादाबाद के गाॅव बढार के प्रधान प्रेमचन्द्र ने गांव के खराब 23 हैण्डपंप को रिबोर कराने,नगला फत्ता के विजय सिंह ने खेत में पानी भी जाने से खराब बाजरा की फसल का मुआवजा दिलाने, फतह अल्लापुर के पूरन सिंह ने चारागाह की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, जवाहर बाजार के अजीत सारस्वत ने प्राचीन मंदिर ठा0मुरली मनोहर महाराज के मुख्य द्वार पर प्रत्येक बुद्धवार अवैध रूप से फड लगाकर रास्ता अवरूद्ध करने के बारे में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर राहत दिलाने की गुहार लगाने पर डीएम ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये।
तहसील दिवस आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फार्म उपलब्ध कराये गये। कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
इस मौके पर सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव, तहसीलदार , डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0डीके शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश, डीआईओएस जेके मलिक, बीएसए रेखा सुमन, सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राम प्रवेश, डीएसओ सुरेन्द्र यादव के अलावा विद्युत, पीडब्लूडी, सिंचाई, नलकूप, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियन्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।