Top News

हाथरस- जिलाधिकारी ने लोहिया गांव बघैना में विकास व निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण, डीएम ने निरीक्षण में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश, डीएम ने चैपाल लगाकर ग्रामीणों से हुये रूबरू

हाथरस।  जिलाधिकारी ने आज लोहिया ग्राम बघैना पहुॅचकर विकास एवं निर्माण कार्यों का मौके पर सत्यापन किया। उन्होंने प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार लोहिया गांवों को सुदृढ और सम्पन्न बनाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से विभागीय कार्यों को गुणवत्ता सहित पूरा करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोहिया गांव में कोई भी पात्र व्यक्ति विभागीय योजनाओं से संतृप्त होेने से वंचित न रहने पाये-सुनिश्चित किया जाये। डीएम ने निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर ग्राम पंचायत अधिकारी भगवान सिंह को निलंबित करने के लिये डीपीआरओ को निर्देश दिये।
  मंगलवार को तहसील दिवस आयोजन के बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ब्लाक सादाबाद के लोहिया ग्राम बघैना पहुॅचें और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्राईमरी विद्यालय में चैपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए। उन्होंने लोहिया गांव बघैना में हेैण्डपम्प, शौचालय, मनरेगा, सीसी रोड, केसी ड्रेन, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग एवं समाजवादी पंेशन आदि योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से पूॅछताछ की। डीएम ने गाॅव के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गांव के नोडल अधिकारी और पीडब्लूडी अभियंता के द्वारा की गई कार्यवाही का ब्यौरा तलब किया। गांव में पशुओं के टीकाकरण न करने बारे में ग्रामीणों द्वारा तसदीक करने पर डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी देवेन्द्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश देते हुए तीन दिन में गाॅव के शतप्रतिशत पशुओं का टीकाकरण करने के आदेश दिये।
       जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से आंगनबाडी केन्द्र के संचालन, एएनएम व आशा कार्यकत्री द्वारा दी जा रही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तथा राशन डीलर द्वारा समय से सामग्री वितरण के बारे मंे लोगों से हाथ उठवाकर पूॅछताछ की। उन्होंने गांव में स्वच्छ शौचालय के निर्माण की जानकारी के बाद लाभार्थियों से स्वच्छ शौचालय का उपयोग करने के बारे में जानकारी ली और उनसे अपील कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से स्वच्छ शौचालयों का अवश्य इस्तेमाल करें। उन्हांेन 25 जुलाई से प्रस्तावित हौंसला पोषण मिशन से गाॅव की सभी गर्भवती महिलाओं और 06 माह से 06 साल आयु तक के शतप्रतिशत बच्चों को लाभांवित किये जाने पर जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने लोहिया ग्राम बघैना में 16 हैण्डपम्प, 23 वृद्धावस्था पंेशन, 04 विधवा पेंशन, 03 विकलांग पेंशन, 30 समाजवादी पेंशन, 69 स्वच्छ शौचालय, 205 जाॅबकार्ड तथा  14 लोहिया आवास के लाभार्थियों के बारे में जानकारी दी।
लोहिया ग्राम बघैना में निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डा0 अजयपाल शर्मा, एसडीएम  अभिषेक कुमार सिंह, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0डीके शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, डीएसओ सुरेन्द्र यादव, बीएसए रेखा सुमन के अलावा विद्युत, पीडब्लूडी, सिंचाई, नलकूप, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियन्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने