Top News

हाथरस- मुख्यमंत्री जी आपका वृक्षारोपण का रिकार्ड बनाना हो रहा बेकार, हाथरस में अवैध पेड कटान पर नहीं लग पा रही रोक

हाथरस । उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में वृक्षारोपण कर रिकॉर्ड बनाया गया है वहीं उ.प्र. के हाथरस जनपद में हरे पेडो के अवैध कटान पर रोक नही लग पा रही है और यह हाल जनपद की सभी तहसीलो का है। यदि आपको विश्वास नही होता तो आप कभी भी शहर के अन्दर प्रवेश करने वाले प्रमुख चैराहो पर कुछ समय के लिए बैठ जाये सारा सच आपके सामने आ जायेगा । यूं तो इन सब की रोक थाम के लिए कानून भी है और कानून को पालन कराने के लिए लोग भी नियुक्त है । लेकिन है सब भगवान भरोसे । जिम्मेदार अधिकारीगण से पूछने पर वही पुराना रटा रटाया जबाब मिलता है कि हमारी जानकारी में नही है । देखना यह होगा कि कब तक प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी रिकार्ड बनाते रहेंगे और उन्ही के द्वारा नियुक्त लोग उन रिकार्डो को बेकार करते रहेंगे ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने