Top News

हाथरस/हसायन- उज्जवला कनैक्शन के नाम पर जमकर हो रही ग्रामीणो से बसूली

हाथरस/हसायन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए गरीब महिलाओ के लिए चलाई गई उज्ज्वला गैस योजना के दौरान क्षेत्र में आए दिन दलालो के द्वारा महिलाओ से 1000 से 2000 रूपए तक की बसूली की जा रही हैं। इस दौरान अगर कोई गरीब महिला सीधे तौर पर गैस एजेन्सियो पर पहुंच जाती है। तो गैस एजेन्सी संचालक के द्वारा बिना दलाल के महिलाओ को गैस कनैक्शन मुहैया नही करते है।क्षेत्र के गांव जाउ के गरीब महिलाओ को सिकन्द्राराउ की एक गैस एजेन्सी संचालक के द्वारा 1000 रूपए से लेकर 2000 रूपए तक की बसूली कर ली गई। ग्रामीणो का कहना है कि गैस एजेन्सी संचालक बिना रूपए लिए किसी को भी गैस कनैक्शन उपलब्ध नही कराता है। इस मामले में ग्रामीणो के द्वारा आगामी तहसील दिवस में गैस एजेन्सी संचालक के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनैक्शन के नाम पर की जा रही अबैध बसूली की उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने की बात भी कही गई है। वही दूसरी तरफ गैस एजेन्सी संचालको के द्वारा ग्रामीणो की सूची की फोटो स्टेट कापी देकर हर गांव के गली मुहल्लो में ठगी करने के लिए भेजा जा रहा है। वही उपजिलाधिकारी कृष्णपाल तौमर का कहना है कि कोई भी महिला उज्जवला गैस कनैक्शन कराने के नाम पर किसी को भी अबैध धन देकर ठगी का शिकार न हो। अगर किसी ग्रामीण के द्वारा शिकायत की जाती है। तो उक्त गैस एजेन्सी संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने