हाथरस । जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आज दोपहर श्री दाऊजी महाराज मंदिर तथा मेला परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने मेला आयोजन के लिये समय से चाकचैबंद इंतजाम तथा सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि आगामी 31 अगस्त तक मेला की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो जाये-विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य है कि मेला श्री दाऊजी महाराज का आयोजन देवछट 07 सितम्बर से प्रारंभ होगा।
शनिवार को दोपहर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी, एएसपी आरएम यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ मेला परिसर का सघन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने समूचे मेला स्थल की व्यापक साफ-सफाई के लिये ईओ नगर पालिका को निर्देश दिये और कहा कि वे पुनः 05 अगस्त को मेला परिसर का मुआयना करेंगे, सफाई आदि कार्य में सुधार दिखाई देना चाहिये। उन्होंने मेला पण्डाल के चारों ओर जलभराव की स्थिति को दूर करने के लिये नजदीकी नाले तक पानी की निकासी की व्यवस्था करने, जगह-जगह प्लास्टिक के कचरे-कूडा को हटाने, शौचालय की सफाई तथा खराब हैण्डपम्पों की तत्काल मरम्मत कराने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिये।
डीएम ने मेला परिसर में जगह आबंटन के लिये ’’लैण्ड असैसमेंट कमेटी’’ गठित करने के लिये अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये और कहा कि मेला परिसर में विभागीय प्रर्दशनी तथा उद्यमियों द्वारा उपयुक्त स्थल पर स्टाल लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। डीएम ने मेला परिसर स्थित मुख्य मंदिर, मजार, रिसीवर कैम्प, मेला पंडाल, कुश्ती-दंगल स्थल, विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक आदि संगठनों द्वारा लगाये जाये वाले कैम्प सहित अन्य प्रमुख स्थलों का सघन निरीक्षण किया और जरूरी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किये और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी ने मन्दिर के जर्जर कक्ष, रसाई आदि का अवलोकन कराते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य कराये जाने की जरूरत बतायी। जिलाधिकारी ने मंदिर स्थित जर्जर कक्ष, रसाई आदि मरम्मत की दृष्टि से अगले निरीक्षण के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के उपस्थित रहने के बारे में पत्र लिखने के निर्देश दिये।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने तथा मेला स्थल पर घूमने, कुश्ती-दंगल, अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने में किसी भी तरह असुविधा का सामना न करना पडे, इसे ध्यान में रखकर पर्याप्त सुरक्षा बन्दोबस्त तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय से अंजाम दिया जाये। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कमलेश गोयल, जिला सूचना अधिकारी यतीशचन्द्र गुप्ता, ईओ नगर पालिका बालकृष्ण कुम्हेरिया, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता अतुल शर्मा, ओएसडी राकेश कुमार शर्मा, सचिन उपाध्याय, शीतल प्रसाद शर्मा, केशव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।