Top News

हाथरस- नारायणी चेरोटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरू पूजन कर किया भंडारे का आयोजन

हाथरस। नारायणी चेरोटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में में बुधवार को विवेकानंद कालोनी में देवोगुरू जी महाराज के शिष्यों ने पंडित श्री देवी प्रसाद गुरूजी का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात को कैलाश मंदिर पर विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। सासनी से आई जागरण पार्टी के कलाकारों द्वारा मईया की भेंट गाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सिटी प्रीति सिंह स्वागत किया गया।
देवी जागरण के शुभांरभ से पूर्व कलाकारों द्वारा भक्ति धुन बाजाई जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। मेरी मईया का द्वार सारे जग से न्यारा, कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे निर्धन के घर भी आ जाना, प्यार सजा तेरा द्वार भवानी आदि भजनों पर भक्तों ने खूब थिरके। ट्रस्ट की सचिव श्रीमती सुनीता शर्मा, भूषण सारस्वत, विपिन सारस्वत, विष्णु त्रिपाठी, टीकाराम, अनिल शर्मा, रवि दुबे, वीरेन्द्र सिंह चैहान, मोहन लाल वाष्र्णेय, रविंन्द्र यादव, केतकी शर्मा, श्वेता शर्मा, मनीष पौरूष, पंकज, सुरभि, लवकुश, विपिन, मनीष शर्मा, रेखा सारस्वत आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने