Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- स्मार्ट गाॅव चयनित होने पर गाॅव गुरैठा के ग्रामीणों ने किया राना का स्वागत

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गाॅव गुरैठा सुल्तानपुर में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम वासियों ने उनके गाॅव का आईस्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित कराने पर प्रदेश सचिव व पूर्व एमएलसी डा0 राकेश सिंह राना का फूलों के हार पहना कर भव्य स्वागत किया गया। गाॅव गुरैठा सुल्तानपुर स्मार्ट गाॅव बनाया जायेगा। इस बात को लेकर ग्राम वासियों में भारी खुशी व उत्साह देखा गया। ग्राम वासियों ने डा0 राना के सम्मान में जिन्दाबाद की जमकर नारेबाजी की। तथा आतिशबाजी चलाई।
विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये डा0 राना ने कहा कि उन्होने आजतक 70-80 गाॅव को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत डवलप करा दिया है तथा 16 गाॅव विधुती करण का कार्य उनकी ही पहल पर किया जा रहा है। श्री राना ने कहा कि केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार जनता की भलाई के लिये यदि कोई योजना बनाती है। तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का प्रथम कर्तव्य है कि उस योजना का लाभ अपने क्षेत्र के तमाम गाॅव में बसे लोगों को प्राप्त हो। पर दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधि, विधायक और एमपी बनकर उस जनता के ही दुख दर्द को ही भूल जाते हैं। जिनकी बदौलत वो विधायक और एमपी बने हैं। श्री राना ने कहा कि आपके गाॅव में शीघ्र ही आईस्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना के अन्तर्गत विकास कार्य कराये जायेंगे। और केाई भी परेशानी अब गाॅव वासियों को नही होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू खाॅ ने की। तथा संचालन देवेश सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 लियाकत अली, मंसूर अली प्रधान, खलील खाॅ नेता जी, जब्बार खाॅ, टिंकू सिंह, सुशील सिंह, साबिर खाॅ, राजकिशन, ओमबाबू, राम सिंह गुरैठा, रोहिताश, नवीनचन्द्र, नौरंगीलाल, रामपाल, रामबहादुर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने