Top News

हाथरस- कड़ी सुरक्षा में जुमा अलविदा की नमाज अता की, जामा मस्जिद सहित कई स्थानों पर हुई नमाज

हाथरस। रमजान के मुबारक माह के दौरान आज जुमा अलविदा की नमाज कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अता की गई और अमन में चैन, सुख, शांति की दुआयें की गईं। शहर भर के अलावा जिले भर में मस्जिदों पर जुमा की नमाज पूरी शिद्दत के साथ अता की गई।
रमजान के पाक महीना में अल्लाह की इबादत करने पर दुआयें कबूल की जाती हैं और रमजान माह में हजारों लोग रोजा रखकर खुशहाली की दुआयें करते हैं तथा पाक रमजान माह में आज जुमा अलविदा की नमाज शहर की जामा मस्जिद पर अता की गई। नमाज में सैकडों की लोगों की जहां भारी भीड थी वहीं हजारों हाथ अल्लाह की अकीदत में उठे और मुल्क में अमन चैन, समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की दुआयें की गई। नमाज पेश इमाम शमीम अख्तर द्वारा अता करायी गई।
इस मौके पर मुस्लिम इंतजामियां कमेटी द्वारा नमाजियों की व्यवस्थाओं को सम्हाला गया वहीं पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर व उनके प्रतिनिधि वासुदेव माहौर तथा ईओ बालकृष्ण कुम्हेरिया द्वारा पालिका कर्मियों को लेकर साफ सफाई, चूना छिडकाव आदि कराया गया। इस मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम के.पी. सिंह तौमर, सीओ सिटी प्रीति सिंह, कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। शहर की अन्य मस्जिदों पर भी जुमा अलविदा की नमाज अता की गई तथा चिंताहरण महादेव मंदिर के पास स्थित मस्जिद पर जुमा अलविदा की नमाज के वक्त पुलिस प्रशासन ने जहां कडी सुरक्षा रखी वहीं इधर उधर से आने वाले यातायात को भी रोक दिया।
जामा मस्जिद पर नमाज अता करने के दौरान मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हिलाल अहमद कुरैशी, सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा, डा. रईस अहमद अब्बासी, मुवीन खान सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने