हाथरस/सिकन्द्राराऊ। अलीगढ से कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे लोगों की कार की सामने से आते ट्रक से कासगंज रोड पर नगला जलाल के पास भिडन्त हो गई जिससे कार सवार 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल 45 वर्षीय हाकिम सिंह पुत्र दौलतराम, 35 वर्षीय देवकी पत्नी भगवान सिंह, 40 वर्षीय पप्पू पुत्र रामदास, 50 वर्षीय सूरज देवी पत्नी दखपाल, 40 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामफल निवासीगण गांव रानी थाना मिरहची एटा को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया जहां से इन्हें गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर कर दिया।
इधर हाथरस रोड स्थित गांव बरामई के पास बाइक सवार 25 वर्षीय जयकिशन पुत्र रमेशचन्द्र व 50 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र चोबसिंह निवासीगण सोरो कासगंज को अज्ञात वाहन रौंदकर भाग गया और इन्हें भी सीएचसी से अलीगढ रैफर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।