Top News

हाथरस/हसायन- मकान के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, युवक व उसके मुनीम को जोरदार करंट लग जाने से दोनों को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर

हसायन। कस्बा के पुरदिल नगर चैराहा स्थित एक मकान के ऊपर हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरे तार को हटाने गये युवक व उसके मुनीम को जोरदार करंट लग जाने से दोनों को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है।
कस्बा के पुरदिल नगर चैराहा पर छोटेलाल की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है और यहीं पर उनका घर है तथा घर के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइन का तार आज टूटकर गिर गया था जिसे उसका 18 वर्षीय पुत्र दीपक व मुनीम 55 वर्षीय रामकुमार शर्मा हटाने गये और इसी दौरान उन्हें विद्युत करंट लग गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया जहां से इन्हें नाजुक हालत में अलीगढ रैफर कर दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने