हाथरस- सपा बसपा व काग्रेंस के लोग केवल निहस्वार्थ की राजनीति करते है, भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर प्रारम्भ

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में पांच सत्रो का में हुआ प्रथम सत्र की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र आर्य ने की तथा वक्ता के रूप में शिवशंकर शर्मा राष्ट्रीय सहसंयोजक उधोग प्रकोष्ठ ने अपने उदवोधन में कहा कि भारत की आजादी के आन्दोलन को द्विराष्ट्र के विचार ने प्रदूषित कर दिया था साम्प्रदायिक प्रथक्ता वाद के दृष्टिकारण एंव राष्ट्रवाद की समुचित दृष्टि न होने के कारण नेताओं ने मजहव के आधार पर भारत का विमाजन स्वीकार कर लिया। विभाजन का विरोध करने कारण काग्रेंस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को प्रतिवंधित कर दिया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चक्र पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने पूरे बंगाल को पाकिस्तान में मिलने का विरोध किया इस के परिणत पाकिस्तान को आधा बंगाल ही मिला तथा कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता शुरू से ही भारत माता की जय वन्देमातरम का नारा लगाने वाला रहा है अन्य दलों की तरह नही जैसे सपा बसपा व काग्रेंस के लोग केवल निहस्वार्थ की राजनीति करते है। इस के बाद द्वितीय सत्र की शुरूआत हुई जिसकी अध्यक्षता सासनी के बयो वृद्व भाजपा नेता प्रकाश चन्द्र शर्मा ने की तथा वक्ता के रूप में ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने अपने विचार रखे तथा कहा कि हमारा विचार परिवार के बारे में कहा कि संघ अपने को सम्पूर्ण समाज का संगठन मानता है वह किसी पंथ, जाति, भाषा, क्षेत्र या दल का हिमायती या विरोधी नही भारत की संस्कृति के अधिष्ठान पर भारत का पुनः निर्माण हो इसके लिये संघ के स्वंय सेवक समाज के सभी क्षेत्रों मे विविध संगठनों के माध्यम से काम करते है ये संगठन स्वंयपूर्ण एवं ज्ञवायत्व है। संघ का इससे कोई संगठनिक संबंध नहीं है। ये सभी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, भारतीय किसान संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, भारतीय मजदूर संघ आदि संगठन सामाजिक सभी क्षेत्रों मे कार्य करते है। इसी प्रकार तृतीय सत्र एकात्म मानव दर्शन पर वक्ता के रूप मे रामगोपाल मिश्रा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भाजपा संविधान की धारा तीन के अन्तर्गत एकात्म मानवाद भाजपा का मूल दर्शन है। इसके वाद सैद्वान्तिक अधिष्ठान के बारे मे जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रताप गांधी ने की। प्रशिक्षण वर्ग मे भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, दिलीप पौद्वार, डा.एसपीएस चैहान, चन्द्रशेखर रावल, गौरव आर्य, धीरेन्द्र सिंह चैहान, डा. राजीव सिंह सेंगर, देवकी नन्दन कोरी, सत्यपाल सिंह, कुसुमा देवी मदनावत, प्रीती चैधरी, नरेन्द्र सिंह चैहान, राकेश कुशवाह, देवदत्त वर्मा, डा. बंगाली सिंह, नंदिनी देवी, लक्ष्मण राजपूत, राजपाल सिंह दिसवार, डा. महेन्द्र पाल शर्मा, मीरा माहेश्वरी, आशीष कुलश्रेष्ठ, महावीर तिवारी सुनील गौतम, संजय सक्सेना, हरीशंकर माहौर, संजय शर्मा, प्रमोद मदनावत, अखिलेश गुप्ता, अनिल पचैरी, विवेकशील राघव, विवेक गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1