हाथरस- शुक्रवार को जिले भर में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में हुआ जलभराव

हाथरस। भारी बारिश का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को दोपहर से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवा चलने के बाद काले बादल छा गये फिर झमाझम बारिश हुई। जिससे बाजारों में अफरा-तफरी मच गयी और धीर-धीर बाजार में सन्नाटा छा गया उसके बाद शाम होते ही बाजारों बंद होना शुरू हो गया। बारिश होने से विगत दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत ली। और मौसम का आंनद लिया।
शुक्रवार को एक बार फिर सावन मास के महीने में बारिश की शुरूआत की जिससे लोगों ने गर्मी से बड़ी राहत मिली और बारिश का आनंद लिया। शुक्रवार को दोपहर से हुई बारिश से लगभग एक घंटे तक रही मगर बाद में बंद हो गयी। बारिश होने से शहर के आसपास के इलाकों में थोड़ी बारिश से जलभराव हो गया, जिससे पैदल निकलने वालों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही लगातार बारिश होने से किसानों की धड़ने तेज होती जा रही है। और जिन लोगों के कच्चे मकान या झोपड़ियां है उनके यह डर लग रहा है कि कही मकान न गिर जाये। वही नगर पालिका की ओर से निचले इलाकों में हो रहे जलभराव के बारे में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्यप्त है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1