Top News

हाथरस- हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बनारसी में विद्युत करंट से अधिवक्ता की दर्दनाक मौत

हाथरस।  थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बनारसी में विद्युत लाइन पर फेस बदलते में लगे विद्युत करंट की चपेट में आकर एक अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में भारी हडकम्प मच गया तथा जनपद न्यायालय प्रांगण में भी शोकावकाश घोषित कर दिया गया।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बनारसी निवासी करीब 45 वर्षीय अधिवक्ता अशोक उपाध्याय एड. पुत्र घूरेलाल उपाध्याय आज सुबह करीब साढे 6 बजे अपने घर पर विद्युत लाइन पर फेस बदल रहे थे और इसी दौरान एक विद्युत तार उनके ऊपर गिर पडा जिससे वह विद्युत करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में भारी कोहराम मच गया और उन्हें तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
     उक्त घटना की खबर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष उमेश गुप्ता एड. को मिली तो उन्होंने तत्काल बार एसो. में शोकावकाश घोषित कर दिया और भारी शोक जताया। उन्होंने बताया कि मृतक अधिवक्ता अशोक उपाध्याय मिलनसार थे और अधिवक्ता अजय भारद्वाज एड. के जूनियर थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने