Top News

हाथरस- पूर्व कैबिनेट मंत्री व जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा कल मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस हाथरस में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

हाथरस। पूर्व कैबिनेट मंत्री व जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा कल 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे से मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। आयोजकों ने जनसभा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।
उक्त जानकारी देते हुए जन अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष डा. दामोदर सिंह कुशवाहा ने बताया कि जन अधिकार मंच के तत्वावधान में प्रदेश व्यापी जनसम्पर्क यात्रा निकाली जा रही है जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा कर रहे हैं और जनसम्पर्क यात्रा प्रदेश के लगभग 70 जनपदों से होते हुए आज हाथरस आ रही है। यात्रा अगसौली मंदिर सिकन्द्राराऊ, पुरदिलनगर व हसायन होते हुए यहां कार्यक्रम स्थल राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस पहुंचेगी। यहां पर एक जनसभा होगी जिसको श्री बाबूसिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सम्बोधित करेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने