हाथरस/सिकन्द्राराऊ। सिकन्द्राराऊ विधान सभा क्षेत्र का कोई भी गाॅव विकास से अछूता नहीं रह जायेगा। लगभग 5-6 दर्जन गाॅव तो पहले ही किसी न किसी योजना के अन्तर्गत विकसित हो चुकें हैं। अब एक दर्जन गाॅव स्मार्ट बनाने की पहल डा. राकेश सिंह राना ने की है। और सरकार से उन गाॅव को आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित कर लिया गया है।
स्थानीय डाक बंगले पर पत्रकारों से रूबरू होते समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व एमएलसी डा. राकेश सिंह राना ने पत्रकारों केा बताया कि उन्होने मुख्यमंत्री को विधान सभा क्षेत्र के 12 गाॅव गढ़ी पत्ती बनारसी, पुन्ने, नगला ततार, भिन्तर, नवीपुर, नगला पीपरी, एचोला सहादतपुर, कपसिया, नगला मया, गुरैठा सुल्तानपुर, गन्थरी शाहपुर, रामपुर ढ़िढोली आदि गाॅवों को आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित कराने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है। योजना की जानकारी देते हुये श्री राना ने बताया कि चयनित गाॅव का निरीक्षण ब्लाॅक स्तरीय समिति जिसमें एसडीएम, बीडीयो, व एडीओ सम्मलित हैं। करंेगे। तथा प्रस्ताव को जिला स्तरीय समिति स्वीकृत कर कार्य कराने का आदेश देगी।
श्री राना ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत गाॅव में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार, यातायात आदि से सम्बंधित जो भी कमियाॅ होंगीं वो तो पूर्ण की ही जायेंगी साथ ही पात्र छात्र/छात्राओं केा पढ़ाई के लिये सोलर लाइंटैन, ट्यूब लैस टायर वाली साइकिल, गाॅव के बृद्धों को परीक्षणोपरान्त, चश्मे, तथा श्रवणयंत्र उपलब्ध कराये जायेंगे। पात्र किसानों को सोर्य ऊर्जा चालित फार्म मशीनें उपलब्ध कराई जायंेगीं। तथा युवक युवतियों को कोशल विकास के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा, दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग तथा उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। तथा जगह उपलब्ध होने पर स्टेडियम, हाॅस्पीटल, तथा विद्यालय व पुल के निर्माण भी कराये जायेंगे। तथा अन्य कोई कार्यक्रम जो गाॅव की आवश्यकता के अनुरूप हो एंव जिला स्तरीय द्वारा आवश्यक समझा जाये पूरा किया जायेगा। इतना ही नहीं काॅमन सर्विस सैंटर स्थापित कर वाई-फाई/इंटरनैट उपलब्ध कराया जायेगा। तथा सोलर चालित आरो वाटर सिस्टम, सोलर स्ट्रीट लाइट, पुस्तकालय, विद्यालयों में आधुनिक खेलकूद के साधन, यातायात के साधन, रेनवाटर हारवैस्टिंग, शौचालय आदि की व्यवस्था की जायेगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से देवेश सिसोदिया, अजय पुण्ढ़ीर, सन्तोष चैहान, डा0 धर्वेन्द्र आदि लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।