हाथरस। बारिश से जगह-जगह हुए जलभराव से अब मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है और आज 2 स्थानों पर मकान गिर जाने से 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तुन्दला नई बस्ती में घरों में बारिश का पानी भर जाने से बबलू का मकान गिर पडा जिससे उसकी पत्नी तन्नू व पुत्री सना गम्भीर रूप से घायल हो गये। उधर थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सूरजपुर में भी मकान गिर जाने से मकान मालिक विजयपाल पुत्र बच्चूसिंह व इसकी मां श्रीमती विद्यादेवी तथा 3 बच्चे कल्पना, प्रीति व अतुल गम्भीर रूप से घायल हो गये। इन सभी को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया। शहर के मधुगढी पत्थरवाली से सटे नगला तुन्दला में घरों में 2 फुट ऊंचाई तक बारिश का पानी भर गया था जिससे दर्जनों घरों में रोटी भी नहीं बन पाई और लोग परेशान हैं लेकिन पालिका या प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।