हाथरस/सिकन्द्राराऊ। एटा में जहरीली शराब से हुई दर्जनों मौतों से जहां भारी हडकम्प मच गया है वहीं उ.प्र. शासन ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कडी कार्यवाही के आदेश जारी करने के बाद कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई है और ताबडतोड छापेमारी कर 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
शासन के आदेशों के बाद जिले में भी अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आज कोतवाली प्रभारी राधेश्वर त्यागी के नेतृत्व में एसआई विपिन यादव व उनकी टीम ने अवैध शराब बेचने वालों पर छापेमारी कर कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम ने कस्बा के कासगंज रोड स्थित नगला शीशघर की मिहरा बस्ती में छापा मारकर 2 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, लहन आदि बरामद किया है।
पकडे गये लोगों ने पुलिस को अपने नाम सपना पत्नी ब्रजेश, सरस्वती पत्नी नन्हकू व राजू पुत्र कालीचरन निवासीगण मिहरा बस्ती बताये हैं। पुलिस टीम ने यहां के बाद गांव टोली में छापा मारा और यहां से भी भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, कैमीकल, लहन, यूरिया व उपकरण आदि बरामद किये हैं तथा पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पकडे गये लोगों ने पुलिस को अपने नाम सतीश चन्द्र व रामकिशोर पुत्र दौधसिंह निवासीगण गांव टोली बताये हैं।
उक्त सम्बंध में कोतवाली के एसआई विपिन यादव ने बताया कि उक्त पकडे गये सभी लोगों के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, 2 पेटी मार्का की देशी शराब, उपकरण आदि बरामद किये गये हैं। इनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।