Top News

हाथरस- विधान मण्डल दल की सभापति ने किया निरीक्षण, शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, सासनी में प्राईमरी विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

हाथरस। उ0प्र0विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति (2015-16) की द्वितीय उप समिति की सभापति श्रीमती आशा किशोर ने आज शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के लिये सासनी में प्राईमरी विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
मंगलवार को सुबह जनपद भ्रमण के निर्धारित कार्यक्रम के तहत उ0प्र0विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति (2015-16) की द्वितीय उप समिति की सभापति श्रीमती आशा किशोर ने हनुमान चैकी स्थित प्राईमरी विद्यालय, गाॅव समामई में आंगनबाडी केन्द्र, प्राईमरी विद्यालय तथा गाॅव बरसे में आंगनबाडी केन्द्र, प्राईमरी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। श्रीमती आशा किशोर ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केन्द्रों में हौंसला पोषण योजना के अंर्तगत गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों को पकापकाया भोजन, आयरन की गोलियों के वितरण, चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं, अतिकुपोषित बच्चों के हैल्थ चैकअप, चिकित्सीय परामर्श तथा प्राईमरी विद्यालयों में बच्चों की पढाई की स्थिति को मौके पर देखा। सभापति श्रीमती आशा किशोर ने सासनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों के इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और वितरण के बारे में एमओआईसी से पूॅछताछ की तथा मौके पर ही मरीज एवं उनके तीमारदारों से इलाज एवं दवाई आदि के मिलने के बारे में तसदीक की। निरीक्षण के दौरान समिति अधिकारी/उप सचिव सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रतिवेदक चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, सहायक समिति अधिकारी यदुवीर सिंह तथा अपर निजी सचिव संदीप शर्मा मौजूद थे।
 मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह, बीएसए रेखा सुमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामानन्द गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमपी गुप्ता आदि ने सभापति श्रीमती आशा किशोर के सासनी आगमन पर उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया।
निरीक्षण के बाद उ0प्र0विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती आशा किशोर के पीडब्लूडी निरीक्षण गृह, हाथरस पहुॅचने पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी, एसडीएम राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रीमती मंजू श्रीवास्तव ने उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने