Top News

हाथरस- ईद पर सुल्तान के रूप में आये सलमान, सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़, ईद पर सुल्तान फिल्म देखने को रही सिनेमाघरों में भीड़

हाथरस। ईद के पर्व की रौनक में सुल्तान ने भी ताल ठोक दी। पिछली ईद पर बजरंगी भाईजान बने लोगों के दिलों पर छूने वाले सलमान इस बार सुल्तान के रूप में पर्दे पर है। गुरूवार को शहर के सिनेमाघर पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। हर शो हाउसफुल रहा। टिकट के लिये मारामारी रही।
ईद का पर्व रिलीज हुई सुल्तान फिल्म देखने के लिये लोगों की काफी भीड़ रही जिससे सिनेमाघरों के समाने जाम सा लग गया। गुरूवार को सिकन्द्रराराऊ रोड़ स्थित एक टाकीज में लग चुकी सुल्तान फिल्म को लोगों में जबरदस्त उत्साह देखना को रहा। टिकट के लिये लोगों की लाइन लगी रही। हाउसफुल हो जाने पर बहुत से लोगों निराश होकर लौटना पड़ा। अगले शांे के चालू होने से पहले ही ऐसे लोग लाइन में खड़े होकर टिकट के लिये जम गए। वही कुछ लोग तो टिकट के लिये अपनी-अपनी जुगत भिड़ाते दिख रहे थे। सिनेमाघर के समाने भीड़ लगने के कारण रोड़ पर भी जाम लग गया था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने