Top News

हाथरस/सादाबाद- कोतवाली क्षेत्र के गांव गौपुरा में दहेज में कार न मिलने पर नवविवाहिता की मारपीट कर हत्या

हाथरस/सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव गौपुरा में एक नवविवाहिता की दहेज में कार न मिलने पर फांसी लगाकर हत्या कर दिये जाने से भारी सनसनी फैल गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और ससुराली घटना के बाद से फरार हैं।
बताते हैं जनपद अलीगढ के थाना गौण्डा क्षेत्र के गांव बाह निवासी रामनारायन सिंह ने अपनी पुत्री निर्मला की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हेरेन्द्र पुत्र सुखवीर निवासी गांव गौपुरा से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे जिसको लेकर निर्मला का उत्पीडन व मारपीट की जा रही थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बीती रात्रि को ससुरालीजनों ने करीब 25 वर्षीय निर्मला देवी की फांसी का फंदा डालकर व गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की खबर पाकर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई वहीं मृतका के मायके वाले भी पहुंच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में मृतका के पिता रामनारायन सिंह ने दर्ज करा दी है जिसमें 6 लोगों को नामजद किया गया है।
.......................................................इनकी सुनो..........................................
आरोपी फरार हैं तथा रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी दहेज में कार की मांग कर रहे थे जिसको लेकर फांसी लगाकर हत्या कर दी।
------------------- एसओ महेशन्द्र यादव


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने