हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कासगंज रोड स्थित गांव नगला ढक के पास सडक पार कर रही एक किशोरी को एक दूध टेंकर रौंदकर भाग गया तथा किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को बीच सडक पर रखकर मथुरा-बरेली हाइवे को 2 घण्टे तक जाम कर जमकर हायतौबा की गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनामपुर निवासी करीब 12 वर्षीय किशोरी पूनम पुत्री रामप्रसाद आज अपने खेतों पर जाने के लिये सडक पार कर रही थी तभी गांव नगला ढक के पास तेज रफ्तार में आये एक दूध टेंकर ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टेंकर चालक गाडी सहित भाग जाने में सफल रहा वहीं कोतवाली पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और मथुरा बरेली हाइवे को जाम कर दिया।
जाम की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली प्रभारी राधेश्वर त्यागी पहुंच गये और ग्रामीणों को समझाकर करीब 2 घण्टे बाद जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया तथा रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।