Top News

हाथरस/मुरसान- जीएसएस इण्टर कालेज मे कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

हाथरस। जीएसएएस इण्टर कालेज मुरसान हाथरस मे विद्यालय के पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय मे अन्र्तरसदनीय कबड्डी प्रतियोगित का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्गो मे विद्यार्थियों ने बडी संख्या मे प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य सरजू कुमार ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
कनिष्ठ वर्ग मे फाइनल मे गंगा हाउस की टीम मे व्यास हाउस के 16 अंकों के जबाब मे 22 अंक अर्जित कर विजय हासिल की एवं वरिष्ठ वर्ग के फाइनल मे नर्मदा हाउस की टीम ने कावेरी हाउस के 35 अंक के जबाब मे 40 अंक अर्जित कर विजय हासिल की। वरिष्ठ वर्ग मे अरसद, खेमचन्द्र, शेर सिंह, पारस एवं अमित का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी अतुल कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उत्सहवर्धन हेतु कृष्णकांत, रामप्रवेश याव, हरिश्चन्द्र यादव, सुशील कुमार, हरस्वरूप, पवन कुमार, विजेन्द्र सिंह, हरिश्चन्द्र आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने