हाथरस। जिला सतर्कता निगरानी कमेटी के अध्यक्ष सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यो को लेकर चल रही सुस्ती पर नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
सांसद ने मुख्य रूप से मुद्रा लोन को लेकर मनमानी कर रही बैंको के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि जनता का काम करो नही तो कार्यवाही होगी। साथ ही सांसद ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकरियों से विद्युतिकरण को लेकर चल रही सुस्ती पर नाराजगी व्यक्त की और अब तक किए गए कार्यो की भी रिपोर्ट मांगी। सांसद यही नहीं रूके उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चुने गांव एवहरनपुर में हुए विकास कार्यो की स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
सांसद ने स्वास्थ्य विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों से सांसद की अध्यक्षता में प्रत्येक तीन माह में होने वाली कमेटी की बैठक न होने को लेकर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बैठक शुरू कराई जाए। जिससे विकास कार्यो में तेजी लाई जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जावेद जैदी अख्तर, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सादाबाद विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरूष, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश राना, निगरानी केमेटी के सदस्या श्रीमती लीलावती पुढंीर, इशरार पहलवान, नारायण लाल व सभी विभागों के अदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।