Top News

हाथरस- दिल्ली पब्लिक स्कूल में इण्टर हाउस प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, वाद-विवाद प्रतियोगिता में रावी हाउस अव्वल

हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस में इण्टर हाउस प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर व सीनियर कक्षाओं में किया गया। जिनका विषय था- अंग्रेज़ी भाषा का महत्तव (जूनियर) व आधुनिक युग में कम्प्यूटर का महत्त्व। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में रावी हाउस के छात्र-छात्राओं ने सभी हाउस को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं झेलम हाउस ने द्वितीय व चेनाब हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त आज विद्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था। जिसके अन्तर्गत ग्रीष्मावकाशीय गृहकार्य के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विविध प्रोजेक्ट्स आदि को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी के लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के अभिभावकों को एवं उनके मित्रगणों को भी आमंत्रित किया गया था। नन्हे-मुन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए इन प्रोजेक्ट्स आदि को देखकर अभिभावक-गण अत्यन्त हर्षित दिखाई दिए। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा एप्रिसिएशन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने