Top News

हाथरस- आगरा रोड स्थित मंगल भवन में सांसद पत्नी श्वेता चैधरी ने उज्जवला योजना के अंतर्गत बांटे मुफ्त गैस कनेक्शन

हाथरस। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के अंतर्गत आगरा रोड स्थित मंगल भवन में मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई हाथरस के लोकप्रिय सांसद राजेश कुमार दिवाकर जी की पत्नी व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती श्वेता चैधरी जी ने किया। संचालन विनोद चैधरी ने किया।
सांसद पत्नी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए हाथरस इण्डेन गैस एंजेसी द्वारा मंगल भवन में गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। मुफ्त गैस कनेक्शन पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई उज्जवला योजना के तहत वर्श 2018-19 तक 5 करोड़ बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। जिसके तहत केन्द्र सरकार ने 8 हजार करोड़ का बजट इस योजना के लिए रखा है। कार्यक्रम में सांसद सांसद पत्नी श्वेता चैधरी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार है। मोदी सरकार के इस कदम से महिला सशक्तिकरण और गरीब माता-बहिनों को अशु़द्ध ईधन से होने वाले रोंगों में कमी आएगी। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए जनहित के लिए हैं सभी को उनका लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में हाथरस इण्डेन गैस एंजेसी के संचालक विजय गर्ग ने घरेलू गैस में उपयोग को सुरक्षित तरीके से किस प्रकार प्रयोग करना है इस विषय पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में दिलीप पोद्दार, डा. महेन्द्रपाल शर्मा, मोरमुकुट गुप्ता, मूलचन्द्र वाष्र्णेय,  मुकेश पौरूष, विवेक गुप्ता, अमित भौतिका, विनोद चैधरी, विवेक वाष्र्णेय, अंकित गौड, नारायण लाल जी, सुमित आर्य, ठा. देवेन्द्र पाल सिंह, मुकेश सोनी, अंकित बंसल, दीपक वाष्र्णेय, राजेश सिंह, रविन्द्र, मुकेश राना, इशरार पहलवान, नेहनू पण्डित, अंकित गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने