हाथरस/हसायन। क्षेत्र में राशन डीलरों के द्वारा ग्रामीणो के खाद्यान्न व मिटटी के तेल का हर माह बितरण न किए जाने के कारण ग्रामीणो के द्वारा राशन डीलरों के खिलाफ मोर्चा खोला जा रहा है। वही गांव खिटौली के राशन डीलर के द्वारा ग्रामीणो को मिटटी का तेल बितरित न किए जाने के कारण ग्रामीणों के द्वारा डीलर पर मिटटी के तेल की कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए कहा कि राशन डीलर के द्वारा इस समय बरसात का महीना होने के बाद भी ग्रामीणो को मिटटी के तेल का बितरण नही किया। जब कि इस मौसम में घरों में सांप बिच्छू व अन्य जहरीले जन्तु घरो में निकल रहे है।इस दौरान ग्रामीणो ने कहा कि उनके द्वारा कई बार राशन डीलर की शिकायतें तहसील दिवस में भी की गई है। मगर तहसील दिवस से किसी भी राशन की शिकायत का सही निस्तारण नही किया गया। ग्रामीणो ने कहा कि खाद्यान्न बिभाग के अधिकारी राजनैतिक दबाब के कारण डीलरो के खिलाफ कार्यवाही करने से बचते है। इसव दौरान ग्रामीणो ने खिटौली के मौहल्ला जाटवान में ग्राम प्रधान किशनपाल सिह,मृगेन्द्रपाल सिह के नेतृत्व में डीलर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर बच्चू सिह,राजकुमार,ओमपाल सिह,प्रमोद कुमार,डा.राजपाल सिह,ठा. मुन्नेश पाल सिह,रामवीर सिह,नाहर सिह,पूर्व प्रधान पति मुन्नेश कुमार,बिजयपाल सिह,शिव कुमार,किटटू सिह,गफ्फूर खां,सलीम खां,पुरूषराम कल्याण सिह चैकीदार,रूप सिह,मुख्तियार अली सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
हाथरस/हसायन- मिटटी का तेल बितरित न किए जाने को लेकर ग्रामीणो ने किया प्रदर्षन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।