हाथरस/सिकन्द्राराऊ। थाना हसायन क्षेत्र के गाॅव बनवारी पुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व एमएलसी डा0 राकेश सिंह राना ने फीता काटकर किया। स्वास्थ्य शिविर में एम्बिक कम्पनी तथा स्नेह हाॅस्पीटल की डाक्टर माधवी शर्मा ने जाॅच कर निःशुल्क दवाऐं वितरित कीं। जिसमें लगभग 600 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डा0 राकेश सिंह राना ने कहा कि गरीबों की सेवा करना मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है। आजकल के डाक्टर पूर्ण रूप से व्यवसायिक हो चुके हैं। किन्तु इस प्रकार का पुनीत कार्य सराहनीय हैं श्री राना ने कहा कि डाक्टर को दूसरा भगवान कहा जाता है। किन्तु कुछ डाॅक्टर अपने इस पेसे को बदनाम कर रहे हैं। श्री राना ने कहा कि राजनीति भी सेवा करने का एक शसक्त माध्यम है। किन्तु लोग इसको धन कमाने का माध्यम समझते हैं। इस दौरान डा0 राकेश सिंह राना का फूल माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भैंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकृष्ण सिंह एडवोकेट, देवेश सिसोदिया, सन्तोष चैहान, रामग्रीस प्रधान, प्रमोद कुमार सिंह, शेरपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, शैलेश मिश्रा, डा0 माधवी शर्मा, डा0 प्रदीप कुमार, राजकुमार सिंह, राम सिंह उस्ताद, सत्यदेव शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।