हाथरस। केनरा बैंक इम्पलाॅइज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष काॅमरेड बी0के0 सिंह ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के लिए कडी आलोचना की। इससे पूर्व बैंक कर्मियों द्वारा उनका माल्यार्पण करने के साथ-साथ शाॅल ओढाकर व प्रतीक चिंह देकर उन्हें सम्मानित किया था। वह मुख्य अतिथि के रूप में बुर्ज वाला कुंआ स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ से पहली बार हाथरस आए बीके सिंह का स्वागत करने के लिए बैंक कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बीके सिंह जिंदाबाद के नारो के साथ पुष्प वर्षा की गई थी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव सुधीर सोनकर, व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूदेव सिंह का भी जोशीला स्वागत किया गया और सभी को शाॅल ओढाकर व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित भी किया गया था। प्रान्तीय सहसचिव बी0के0 शर्मा ने कहा कि जनपद भर के बैंक कर्मियों में बीके सिंह के आगमन को लेकर भारी जोश है। उन्होंने कभी भी कर्मचारियों का शोषण और उत्पीडन नही होने दिया। जिस शाखा में स्वागत समारोह हो रहा है। इसी शाखा में बीके सिंह ने क्लर्क के पद पर सबसे पहले यहां पर जाॅइन कर अपनी नौकरी की शुरूआत की थी। उस समय यह कोई नही जानता था कि आगे चलके बीके सिंह इतने जुझारू और संघर्षशील नेता के रूप में उभरकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद पर पहंुच जाएंगे। जनपद भर के बैंक कर्मी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने गर्व कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके सिंह ने कहा कि गुलाम बनाने के लिए आर्थिक श्रोतो पर कब्जा किया जा रहा है। हमको जनधन, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति वितरित करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। 500 करोड का घपला केबी कामथ चेयरमैन ने दिया। अमिताभ बच्चन जैसे लोगों को गरीब बताया जा रहा है। आरबीआई के गर्वनर रघुराजन ने माल्या द्वारा 9 हजार करोड के किये गये घपले को उठाया था। हिन्दुस्तान में डीए का कंसप्त मुम्बई में कांग्रेस मजदूर की हडताल के बाद तय हुआ था। ग्रेच्युटी पीएफ पेंशन यूनियन तय करती है लेकिन हजारो करोडो रूपये उद्योगपतियों को लुटाने वाले लोगों को पेंशन देने का कष्ट हो रहा है। आधे से अधिक शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च हो जाता है। फाइनेंश राष्ट्रीयकृत बैंको से कराये जाने के लिए दबाव बनाया जाता है जबकि प्राइवेट बैंके सरकार के दबाव में नही आती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेष उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले 5 साल बाद स्थानांतरण की तलवार लटक जाती थी लेकिन अब ऐसा नही है। राष्ट्रीय सचिव सुधीर सोनकर ने केंद्र सरकार के नापाक इरादो का निस्त नाबुत करने का आहवान करते हुए कहा कि हमें संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि एसबीआई के मर्जर के द्वारा बैंको पर शिकंजा कसा जा रहा है, जो सीनियर साथी है उन्हें बीआरएस के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बैंको में 10 करोड खाते जनधन के खुलवाये जाने के प्रधानमंत्री के भाषण का मजाक उडाया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आने वाले है लेकिन बैंको के लिए खराब दिन आने वाले है। उन्होंने यह भी कहा कि लाल झंडा ही बैंक कर्मियों की नौकरी की सीकोर्टी कर रहा है। जबकि लाल-पीले झंडे वाले लोगों ने कभी बैंको का मुद्दा नही उठाया। उन्होने आगामी समय में होने वाली हडतालो को सफल बनाने का आहवान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. गुरूदेव सिंह, प्रांतीय सहसचिव बीके शर्मा, आरके शर्मा, यूपी बैंक इम्पलाॅयज यूनियन जिलाध्यक्ष बीएस जैन ने भी सम्बोधित किया। संचालन बीके शर्मा ने किया। सभी मंचासीन अतिथियों का प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य चक्रवर्ती पाठक, इतवारीलाल, अशोक शर्मा, नन्नूमल, रमेश कांत, विवेक यादव, माला कुमार, शोभित वर्मा, उमाशंकर जैन तरूण कुमार, दिवाकर सिंह, राजेन्द्र कुमार, राजवीर सिंह, रेनूदेवी, मुन्नालाल, सुरेश वर्मा, अर्जित कुमार, जगमोहन, देवेन्द्र गौतम, शंकरलाल, चन्द्रपाल, कुलदीप त्रिपाठी, बी0के0 यादव, वृजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुशील वर्मा, सी0पी0 सिंह, राजेश शर्मा, अजब सिंह, अमित कुमार, टी0एस0 नेगी, कप्तान सिंह, सदानन्द कुमार आदि लोग मौजूद थे।
हाथरस- बैंक इम्पलाॅइज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष काॅमरेड बी.के सिंह का बैंक कर्मी ने किया स्वागत, बैकों की हडतालो को सफल बनाने का किया आहवान
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।