Top News

हाथरस- चन्दपा में भाजपा युवा नेता ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया शुभांरम्भ, खेल के माध्यम से मिलती है युवा को आगे तरक्कीः सुुमित शर्मा

हाथरस। कस्बा चन्दपा में शनिवार की दोपहर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल का भारतीय जनता पार्र्टी के मंण्डल अध्यक्ष एवं युवा नेता सुमित शर्मा ने फीता काटकर उदघाटन किया। जिसके उपरान्त क्रिकेट टूर्नामेंट की आयोजन समिति के द्वारा सुमित शर्मा का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वही उपस्थित सभी गणमान्य लोगों और युवा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए सुमित शर्मा ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेल के माध्यम से युवाओ के अन्दर नेतृत्व करने की क्षमता उत्पन्न होती है। और युवओं को इस नेतृत्व क्षमता का प्रयोग समाज को सही दिशा देने में करना है, यदि आज युवा वर्ग जैसे खेल में एकजुट होकर जीतने का प्रयास करता है उाी प्रकार समाज और देश को एक नयी दिशा देने के लिये एकजुट होकर लग जाये तो भारत को दुनिया की कोई ताकत आगे बढने से नही रोक सकती। कार्यक्रम में प्रधान सुदान शर्मा, विशाल गुप्ता, धुव्र शर्मा, विष्णु बघेल, विवेक वाष्र्णेय, दीपेश, डब्बू, पुनीत, देवेश, दीपक आदि लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने