हाथरस। शनिवार को सुबह से हुई तेज हवा के साथ बारिश से जहां लोगो को गर्मी से राहत मिली है वही शहर मे जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गयी पूरा हाथरस शहर जलमग्न हो गया है लोगो का पैदल चलना दूभर हो गया है। एक बार फिर शहर में कई जगहों पर जलभराव के हालात पैदा हो गए, जिससे सुबह लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। बारिश ने नगर पालिका के उस दावे की भी पोल खोल दी, जिसमें वह बार-बार जलभराव से निपटने के लिये तैयार रहने की बात कहती रही है। बारिश में हुए जलभराव से यह स्पष्ट हो गया कि जलनिकासी की व्यवस्था के लिये पालिका ने कोई ठोस कदम नही उठाए है। शहर के सभी नाले-नालियों सिल्ट से अटे पड़े है। बिन बारिश के ही आधे से ज्यादा शहर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। सुबह से हुई बारिश के लोगों को अपने अपने कार्यो पर जाने के लिये जलभरावों में से होकर गुजरना पड़ा और घरों से छाता लेकर सुबह से लोग निकले। तो वही दोहपर में थोड़ा मौसम साफ हो गया उसके बाद काला बादल छाया फिर हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी। जहां बाजारों बारिश से सन्नाटा से छा गया। और शाम होती की बाजारों का बंद होना शुरू हो गया था।
--------------------------------------------------------------------------यहां हुआ जलभराव------------------------------------------------------------
रमनपुर, श्रीनगर, कैलाश नगर, इगलास अडडा, खाती खाना, मुरसान गेट, लाला का नगला, बालापटटी, नवीपुर नई बस्ती, श्यामकुुज, लाल डिग्गी गली, गली कौजड़ईन, जिला अस्पताल परिसर, पुराना एसपी आफिस, मधुगढी, होली वाली गली, रामलीला मैदान, डाक खाने वाली गली आदि इलाकों में जलभराव हो गया था।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।