Top News

हाथरस- केन्द्र सरकार द्वारा घोषित सातवें बेतन आयोग की सिफारिश के विरोध मे शिक्षिकों में आक्रोश, केन्द्र सरकार का फूंका पुतला, कलैक्ट्रेट पर 14 जुलाई को देगें धरना

हाथरस। आज उत्तर प्रदेशीय कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले प्रेमपाल सिंह मदनावत व सुरेश कुमार शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में जनपद हाथरस के मुख्य तालाब चैराहे पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने सावतें वेतन आयोग की सिफारिशों की प्रतियों का दहन किया एवं केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। शिक्षकों व कर्मचारियों में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित सावतें वेतन आयोग के प्रति घोर गुस्सा व विरोध था क्योंकि उसमें उच्च वेतनमानों में अधिक लाभ देय है जबकि चर्तुथ एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के साथ अध्यापकों की उपेक्षा की गई है।
प्रदर्शन के समय प्राथमिक शिक्षक संघ हाथरस के जिलाध्यक्ष तथा माण्डलिक मंत्री सुरेश कुमार शर्मा द्वारा कहा गया कि वेतनवृद्धि वर्तमान मंहगाई के अनुरूप नहीं है तथा सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां शिक्षक व कर्मचारियों के हितों के विपरीत हैं। श्री प्रेमपाल सिंह मदनावत ने सातवेें वेतन आयोग की संस्तुतियों को शिक्षक व कर्मचारियों के लिए कुठाराघात बताया और सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से अनुरोध किया कि 11 जुलाई को समस्त शिक्षक व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय एवं विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर के कार्य करेंगे तथा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर 11.00 बजे सभी शिक्षक एवं कर्मचारी पहुँच कर धरना व प्रदर्शन करेगें और उसके बाद जिलाधिकारी को प्रधानामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
इस प्रदर्शन में सुरेश कुमार शर्मा, प्रेमपाल सिंह मदनावत, विजयवीर सिंह, नरेन्द्र कुमार शर्मा, यतेन्द्र पाठक, कन्हैयालाल शर्मा, योगेन्द्र कुमार शर्मा, सन्तोष शर्मा, कौशल किशोर, जितेन्द्र शर्मा, रवि दीक्षित, राजेन्द्र लवानियां, गौरव पचैरी, शशी कुलश्रेष्ठ, सद्दीक खान, राघवेन्द्र गुप्ता, अशोक शर्मा, माधव उपाध्याय, उमेश शर्मा, दिनेश शर्मा, शशीमोहन कुलश्रेष्ठ, हिमांशु गुप्ता, मुकेश गौतम, संजय मौर्या, सतीश कुमार, जितन्द्र कौशल, प्रवेश कुमार, योगेश सारस्वत, शैलेन्द्र सारस्वत, संजय सारस्वत, भगवान दास यादव, अरविन्द चतुर्वेदी, मधुरानी अग्रवाल, प्रतिभा उपाध्याय, सोनू चतुर्वेदी आदि सैकड़ों अध्यापकों ने केन्द्र सरकार के सातवे वेतन आयोग का पुतला दहन में भाग लिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने