Top News

हाथरस- पति को छोड़ प्रेमी के साथ किराये के मकान में रहती मिली विवाहिता, चोरी छिपे प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

हाथरस। थाना कोतवाली क्षेत्र रहने वाली एक युवती की शादी आठ साल पूर्व शहर के ही युवक के साथ हुई थी उसके बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया मगर अब वह अपने पति के साथ नही रहना चाहती। जहां शनिवार की दोपहर ससुरालियों की शिकायत पर महिला अपने प्रेमी के साथ एक किराये के मकान में पकड़ी गयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुच गयी जिसे कोतवाली लेकर आयी। जहां उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी शहर के ही एक व्यापारी के बेटे के साथ हुई थी। जहां महिला ने दो बेटियों को भी जन्म दिया था उसके बाद से ही महिला अपने मायके में रह रही थी जहां ससुरालियों को शिकायत मिली कि उक्त महिला अपने प्रेमी के साथ किराये के मकान में रह रही है। ससुरालियों द्वारा पुलिस की मदद लेकर महिला को किराये के मकान से बरामद किया है। जिसमें महिला के साथ उसकी दो बेटी थी जो एक बेटी सात वर्षीय और दूसरी तीन वर्ष की है। बताते है कि महिला सुसराल से काफी समय से चोरी छिपे आ थी जो वह अपने प्रेमी के साथ किराये के एक मकान में रह रही थी जिसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने महिला के मायके वालों को बताया तो मायके वालों व ससुरालियों की मदद से उसे प्रेमी के साथ किराये के मकान में पकड़ लिया। क्षेत्र में हंगामा की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुची गयी। पुलिस ने महिला व उसके परिजनों को कोतवाली बुलाकर ले गये जहां। दोनों से जानकारी ली तो महिला ने बताया कि मुझे मेरी जान को खतरा है और मेरी कभी हत्या मेरे भाई करवा सकते है। तो वही वह अपने पति से भी उससे परेशान है पुलिस ने महिला से उसके पति के बारे में पूछी तो उसके अपने पति के साथ जाने से भी इंनकार कर दिया। उसके बताया कि मैं किसी के साथ नही रहना चाहती। मगर सब लोग उक्त महिला से यह कह रहे थे कि इन मासूम बेटियां का क्या होगा तो उसने अपने साथ रखना का जिम्मा बताया। वही पुलिस ने महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है। जल्द ही महिला को न्यायलय के समक्ष पेश कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने